Posts

Showing posts from August, 2023

प्रबंध कारिणी समिति, अधिकार एवं कर्त्तव्य

rights and duties of management-committee  Rights and Duties of Management Committee प्रबंध कारिणी समिति ट्रस्ट से सम्बंधित नीति विषयक निर्णय लेगी | चल – अचल संपत्ति को खरीदना , रहन रखना , ऋण लेना , अनुदान लेना या किसी पदाधिकारी को विभिन्न प्रकार के अधिकार प्रदान करना उन्हें नियुक्त करना निष्कासन करना या किसी सक्षम अधिकारी द्वारा किये गए प्रशासनिक निर्णय का अनुमोदन करना या उसे निरस्त करना ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित संस्था ( विद्यालय, महाविद्यालय , गौशाला, पार्क , धर्मशाला इत्यादि ) में परियोजनाओं के सञ्चालन में समितियों व् मुख्य समितयों का गठन करना उनके पदाधिकारिओं का चयन करना उन्हें अधिकार प्रदान करना , उनके अधिकार वापिस लेना इत्यादि | ट्रस्ट / न्यास द्वारा संचालित समितियों , उप – समितयों , संस्थाओ व् परियोजनाओं के पृथक पृथक बैंक खाते खुलवाने , ऑपरेट करने व बंद करने के लिए उपयुक्त पदाधिकारिओं को अधिकार प्रदान करना | न्यास / ट्रस्ट की ओर से किसी भी प्रकार का अनुबंध या दस्तावेज लिखने के लिए या वाद विवाद में पैरवी करने के लिए किसी भी वव्यक्ति को अधिकृत करना या किसी जांच पड़ताल के लिए कमिट

सदस्य के अधिकार एवं कर्त्तव्य

 rights and duties of member trustee Member, Rights and Duties of Member trustee इस ट्रस्ट में प्रारम्भ में अध्यक्ष सहित कुल 6 छः ट्रस्टी होंगे | ट्रस्ट / न्यास में कभी भी ट्रस्टियों की संख्या 21 से अधिक नहीं होगी | ट्रस्टीओं के बहुमत से इस अधिकतम संख्या को घटाया – बढ़ाया जा सकता है | ट्रस्टी इस बात का ध्यान रखेंगे कि ट्रस्ट की कार्यकारिणी समिति (मैनेजमेंट कमिटी ) ट्रस्ट के नियमो और उद्देश्यों के अनुरूप ही कार्य कर रही है अथवा नहीं | किसी भी प्रकार से उद्देश्यों से हटने की संभावना होने पर अध्यक्ष जी को अवगत करवाएंगे | कार्यकारिणी के सदस्य विभिन्न ट्रस्टीओं में से ही चुने जावेंगे अथवा मनोनीत किये जावेंगे | कार्यकारिणी के सदस्यों के चुनाव के समय सभी (बैठक में उपस्थित ) ट्रस्टी सदस्य मतदान कर सकेंगे ट्रस्टी कार्यकारिणी के निर्देशानुसार चैरिटेबल कार्य में सहायता देने में सामान्यतः तत्पर रहेंगे | यह भी देखें:- न्यास डीड किस प्रकार लिखें / मुख्य विषय सूची पोस्ट  ट्रस्ट का नाम ट्रस्ट का पता / प्रधान कार्यालय ट्रस्ट की शाखाये ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र न्यास / ट्रस्ट के निर्माता / संस्थापक / न्यासक

कोषाध्यक्ष के अधिकार एवं कर्तव्य

 rights and duties of treasurer Treasurer, Rights and Duties of Treasurer trustee कोषाध्यक्ष ट्रस्ट / न्यास के आय व्यय का लेखा जोखा रखेंगे | हिसाब रखेंगे | आवश्यकता से अधिक धन राशि होने पर बैंक में जमा करवाएंगे | ट्रस्ट / न्यास के बैंक खातों के सञ्चालन में अध्यक्ष को सहयोग करेंगे | फिजूल खर्ची व मितव्ययता के बारे में कार्यकारिणी में व अध्यक्ष के सामने अपनी राय रखेंगे | आवश्यकतानुसार ट्रस्ट की लेखा पुस्तकों को बनाने का कार्य कोषाध्यक्ष द्वारा अन्य अकाउंटेंट को दिया जा सकता है | ऐसी स्थिति में कोषाध्यक्ष को ट्रस्ट के लेखा पुस्तकों की ऑडिट का अधिकार होगा | लेखा पुस्तकों की ऑडिट का कार्य कोषाध्यक्ष व अध्यक्ष की राय के अनुसार बाह्य (EXTERNAL ) ऑडिटर को भी सौंपा जा सकता है | यह भी देखें:- न्यास डीड किस प्रकार लिखें / मुख्य विषय सूची पोस्ट  ट्रस्ट का नाम ट्रस्ट का पता / प्रधान कार्यालय ट्रस्ट की शाखाये ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र न्यास / ट्रस्ट के निर्माता / संस्थापक / न्यासकर्ता न्यास / ट्रस्ट का स्वरुप ट्रस्ट के लाभार्थी (Beneficiary) ट्रस्ट के ट्रस्टी ट्रस्ट के उद्देश्य – objectives न्यास का प्

सचिव के अधिकार एवं कर्त्तव्य

 rights and duties of secretary  Secretary, Rights and Duties of the Secretary trustee श्री efgh इस ट्रस्ट के सचिव ट्रस्टी होंगे | इन्हे प्रारम्भ में 5 वर्षो के लिए सचिव ट्रस्टी नियुक्त किया गया है | इसके बाद एक वर्ष के भीतर नए सचिव ट्रस्टी को नियुक्त किया जावेगा | नए सचिव ट्रस्टी को ट्रस्टियों में चुनाव द्वारा या फिर अध्यक्ष की इच्छानुसार नियुक्त किया जावेगा | अध्यक्ष की इच्छानुसार सचिव ट्रस्टी का कार्यकाल बढ़ाया घटाया जा सकता है | सचिव ट्रस्टी संस्थापक / अध्यक्ष ट्रस्टी के कार्यों में सहयोग करेंगे | सचिव ट्रस्टी इस बात का ध्यान रखेंगे की अध्यक्ष की अनुपस्थिति में की गयी कोई भी मीटिंग अमान्य होगी जब तक की उपाध्यक्ष को इस प्रकार के मीटिंग की अध्यक्षता के लिए मनोनीत न किया गया हो | सचिव ट्रस्टी प्रबंध कारिणी समिति के एजेंडा के अनुसार अपनी राय रखेंगे | यह भी देखें:- न्यास डीड किस प्रकार लिखें / मुख्य विषय सूची पोस्ट  ट्रस्ट का नाम ट्रस्ट का पता / प्रधान कार्यालय ट्रस्ट की शाखाये ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र न्यास / ट्रस्ट के निर्माता / संस्थापक / न्यासकर्ता न्यास / ट्रस्ट का स्वरुप ट्रस्ट के ला

उपाध्यक्ष के अधिकार एवं कर्त्तव्य

 rights and duties of vice president Upadhyaksh ke adhikar evam kartavya उपाध्यक्ष के पास अध्यक्ष की अनुपस्थिति में अध्यक्ष के सभी अधिकार होंगे | अध्यक्ष के सभी कर्त्तव्य उपाध्यक्ष के कर्त्तव्य होंगे | उपाध्यक्ष कभी भी स्वयं को ट्रस्ट का अध्यक्ष घोषित नहीं कर सकते भले ही बहुमत उनके पक्ष में हो | उपाध्यक्ष जी अध्यक्ष जी द्वारा प्रारम्भ किया गया कोई भी चैरिटेबल कार्य बंद नहीं कर सकते और न ही उनकी अनुमति की अभाव में कोई अन्य बड़ा प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं |उपाध्यक्ष जी द्वारा अध्यक्ष जी अनुपस्थिति में किसी भी लिए गए निर्णय को शीघ्र अति शीघ्र अध्यक्ष जी से स्वीकृत (approved ) करवाना आवश्यक होगा यह भी देखें:- न्यास डीड किस प्रकार लिखें / मुख्य विषय सूची पोस्ट  ट्रस्ट का नाम ट्रस्ट का पता / प्रधान कार्यालय ट्रस्ट की शाखाये ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र न्यास / ट्रस्ट के निर्माता / संस्थापक / न्यासकर्ता न्यास / ट्रस्ट का स्वरुप ट्रस्ट के लाभार्थी (Beneficiary) ट्रस्ट के ट्रस्टी ट्रस्ट के उद्देश्य – objectives न्यास का प्रबंध / प्रबंध कारिणी समिति / मैनेजमेंट कमिटी management committee ट्रस्ट का

अध्यक्ष के अधिकार एवं कर्त्तव्य

Adhyaksh / President, Rights and Duties of President trustee, president trustee न्यास का अध्यक्ष : कर्त्तव्य, अधिकार एवं उत्तराधिकार न्यास सामान्यतः किसी एक व्यक्ति द्वारा बनायीं जाती है | यह व्यक्ति ही न्यास में प्राम्भिक दान / पूंजी लगता है | यह व्यक्ति न्यास का लेखक कहलाता है | कई बार न्यास में एक से अधिक लेखक भी होते हैं | जो कि पति – पत्नी हो सकते हैं | या फिर अन्य मित्र हो सकते हैं जो की सामान उद्देश्यों की चैरिटी के लिए सहमत हों , इत्यादि | क्योंकि न्यास के लेखक का ही धन लग रहा है इसलिए लेखक की इच्छा होती है कि न्यास के सभी अधिकार उन्हीं के पास सुरक्षित रहें | और यदि कोई ट्रस्टी उनके अनुसार कार्य नहीं कर रहा तो उसे आसानी से हटाया जा सके | इस बात को ध्यान में रख कर निम्न प्रकार से अध्यक्ष के अधिकार कुछ लोग रखते हैं  श्री ABC g जिन्होंने न्यास में प्रारंभिक दान दिया है वे इस न्यास के ट्रस्टी भी होंगे तथा अन्य ट्रस्टियों के साथ मिलकर न्यास के उद्देश्यों के अनुसार चैरिटेबल कार्य करेंगे | वे इस न्यास के लेखक, प्रथम ट्रस्टी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कहलाएंगे | वे इस न्यास के आजीवन अध