Posts

Showing posts from September, 2023

न्यास की कार्य कारीणी

 working of committee of trust Nyaas ki karya karini न्यास की कार्य कारीणी में निम्न पद होंगे | अध्यक्ष उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष मंत्री सहमंत्री अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा | इस ट्रस्ट के लेखक / प्रथम ट्रस्टी / प्रबंध निदेशक श्री j k l m इस ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष होंगे | उनके उत्तराधिकार के नियम इस ट्रस्ट डीड में अन्यत्र लिखे गए हैं | अध्यक्ष के अतिरिक्त अन्य चारों पदों की जिम्मेदारी ट्रस्टी आपसी सहमति आपस में वितरित करेंगे या आपस में चुनाव करेंगे या अध्यक्ष के दिशा निर्देशों के अनुसार यह जिम्मेदारियां दी जावेंगी | इस सन्दर्भ में अध्यक्ष का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा | यह चुनाव तीन वर्षो के लिए होगा | चौथे वर्ष में पुनः चुनाव होगा | पुनः चुनाव होने पर कार्यकाल के नियम पूर्ववत रहेंगे | उपरोक्त पदाधिकारीयों में से किसी के स्वर्गवास पर अथवा कार्य करने में अक्षम होने पर अथवा त्यागपत्र देने पर अथवा दिवालिया होने पर अथवा किसी कारण से निष्काषित किए जाने पर कार्यकारिणी को अधिकार होगा कि अपने में से किसी को शेष अवधि के लिए पदस्थापित करे। न्यास की सारी सम्पत्ति उपरोक्त पदाधिकारियों के अधीन रहेग

न्यासियों को पारिश्रमिक

 remuneration to trustees Remuneration to the Trustees न्यासियों को न्यासी होने के नाते किसी भी प्रकार का पारिश्रमिक देय नहीं होगा | परन्तु यदि न्यासी न्यास को कोई प्रोफेशनल सर्विस देता है जिसे की मुनीमी / ऑडिट इत्यादि | अथवा कोई न्यासी न्यास द्वारा संचालित संस्थान, स्कूल , कॉलेज इत्यादि में कार्य करता है तो न्यासी को वही पारिश्रमिक दिया जा सकता है जो कि किसी अन्य व्यक्ति को देय हो | इस सम्बन्ध में कार्य करवाने वाले अधिकृत अधिकारी , इंचार्ज , प्रधानाध्यापक, प्रिंसिपल इत्यादि उचित निर्णय ले सकेंगे | किसी प्रकार का विवाद होने पर कार्यकारिणी का निर्णय अंतिम होगा | यह भी देखें:- न्यास डीड किस प्रकार लिखें / मुख्य विषय सूची पोस्ट  ट्रस्ट का नाम ट्रस्ट का पता / प्रधान कार्यालय ट्रस्ट की शाखाये ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र न्यास / ट्रस्ट के निर्माता / संस्थापक / न्यासकर्ता न्यास / ट्रस्ट का स्वरुप ट्रस्ट के लाभार्थी (Beneficiary) ट्रस्ट के ट्रस्टी ट्रस्ट के उद्देश्य – objectives न्यास का प्रबंध / प्रबंध कारिणी समिति / मैनेजमेंट कमिटी management committee ट्रस्ट का वित्तीय प्रबंधन न्यास की सभायें (M