न्यास की कार्य कारीणी
Working of committee of trust, Nyaas ki karya karini न्यास की कार्य कारीणी में निम्न पद होंगे | अध्यक्ष उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष मंत्री सहमंत्री अध्यक्ष अध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा | इस ट्रस्ट के लेखक / प्रथम ट्रस्टी / प्रबंध निदेशक श्री j k l m इस ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष होंगे | उनके उत्तराधिकार के नियम इस ट्रस्ट डीड में अन्यत्र लिखे गए हैं | अध्यक्ष के अतिरिक्त अन्य चारों पदों की जिम्मेदारी ट्रस्टी आपसी सहमति आपस में वितरित करेंगे या आपस में चुनाव करेंगे या अध्यक्ष के दिशा निर्देशों के अनुसार यह जिम्मेदारियां दी जावेंगी | इस सन्दर्भ में अध्यक्ष का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा | यह चुनाव तीन वर्षो के लिए होगा | चौथे वर्ष में पुनः चुनाव होगा | पुनः चुनाव होने पर कार्यकाल के नियम पूर्ववत रहेंगे | उपरोक्त पदाधिकारीयों में से किसी के स्वर्गवास पर अथवा कार्य करने में अक्षम होने पर अथवा त्यागपत्र देने पर अथवा दिवालिया होने पर अथवा किसी कारण से निष्काषित किए जाने पर कार्यकारिणी को अधिकार होगा कि अपने में से किसी को शेष अवधि के लिए पदस्थापित करे। न्यास की सारी सम्पत्ति उपरोक्त पदाधिकारियों...