अन्य उद्देश्य
other objectives ग्रामीण विकास अभिकरण स्थापित करना एवं चलाना। अच्छे संस्कार तथा जीवन सुधार हेतु कार्यरत रहने वाली संस्थाओं को सहायता करना अथवा उन्हे ऋण देना। इस कार्य के लिए शिविर अथवा सम्मेलनों का आयोजन करना अथवा कराना। राष्ट्र के तथा समाज के लिए सेवा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सहायता देना अथवा मानधन देना। इस न्यास के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने वाली संस्थाओं को सहायता देना अथवा ऋण देना। उद्धेश्य पूर्ति के लिए अन्य संस्थाओं से, वित्तीय संस्था से अथवा व्यक्ति से ऋण लेना एवं दान लेना। न्यास के उद्धेश्यों की पूर्ति हेतु शुल्क, दान, चन्दा, उपहार आदि रूप से सहायता लेना अथवा दिलाना। उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ति हेतु आवश्तकता अनुसार न्यास के लिए चल-अचल सम्पत्ति खरीदना, बैचना दान में लेना, देना, किराये से लेना, देना। न्यास के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु स्थाई आर्थिक आय हेतु कार्यवाही करना। न्यास के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु स्थाई आर्थिक आय हेतु कार्यवाही करना। न्यास के समान उद्देश्यों वाली संस्थाओं, ट्रस्टों, समितियों (सोसाइटियों), संगठनों, संस्थानों आदि के साथ समन्वय करना. किसी भी र...